Pages

Welcome my blog

Sunday, 14 December 2014

U No What

      शंकर्स वीकली भारत में प्रकाशित पहली कार्टून पत्रिका थी। १९४८ में प्रारंभ हुई इस पत्रिका की आवृत्ति साप्ताहिक थी और इसका प्रकाशन भारत में कार्टून कला के पितामह कहे जाने वाले कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई करते थे।
   भारत के कर्नाटक राज्य में, तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी, जो मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था अब केवल खंडहरों का अवशेष मात्र ही है।
        भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (५९८-६६८) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश (भीनमाल) के अन्तर्गत आने वाले प्रख्यात शहर उज्जैन (वर्तमान मध्य प्रदेश) की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे और इस दौरान उन्होने दो विशेष ग्रन्थ लिखे: ब्रह्मस्फुटसिद्धान्त (सन ६२८ में) और खन्डखड्यक (सन् ६६५ ई में)।

   १८ किलोमीटर क्षेत्र में फैली और तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी डल झील, जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। इसमें सोतों से तो जल आता है साथ ही कश्मीर घाटी की अनेक झीलें आकर इसमें जुड़ती हैं।

No comments: