लंबी उम्र का राज
Secret Behind Long Life
एक शोध में ज्यादा जीने वाले पुरुषों और महिलाओं की Health का राज पता चला है। शोध की मानें तो जो महिलाओं और पुरुषों के अधिक जीने की वजहें अलग-अलग हैं।
मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों के अधिक जीने के पीछे अलग-अलग वजहें जिम्मेदार हैं। शोधकर्ता मार्क वैल्क्विस्ट के अनुसार, 'कम नींद की वजह से पुरुषों में मोटापा, दिल के दौरे, डायबिटीज जैसे रोगों का रिस्क अधिक होता है जिससे समय से पहले मृत्यु के आसार बढ़ जाते हैं। इसका प्रभाव महिलाओं पर भी पड़ता है लेकिन उनपर नींद की अपेक्षा विटामिन बी6 से भरपूर डाइट का अधिक प्रभाव पड़ता है।' इस शोध में 1,865 पुरुषों और महिलाओं का अध्ययन किया गया है जो ताइवान के न्यूट्रिशन एंड हेल्थ सर्वे का हिस्सा रह चुके हैं।
विटामिन बी6 युक्त डाइट यानी केला, मीट, नट्स, लहसुन और पिस्ता आदि का सेवन महिलाओं को लंबी उम्र देने में मददगार है जबकि नींद से अधिक फायदा पुरुषों को होता है। जहां पुरुषों की लंबी उम्र का राज अच्छी नांद और तनावमुक्त जीवनशैली है वहीं महिलाओं के लिए विटामिन बी6 से भरपूर डाइट का सेवन है।
No comments:
Post a Comment