Pages

Welcome my blog

Saturday, 20 December 2014

How to make passport size photo

कैसे बनाएं पासपोर्ट साइज फोटो

How to make passport size photo

            Passport साइज Photo की जरूरत आए दिन पड़ती ही रहती है, लेकिन ये अकसर होता है कि अचानक जब जरूरत हुई तो Photo मिलती ही नहीं. आप ये मान कर चलते हैं कि Photo तो आपके वैलेट में पड़ी होगी पर जब देखते हैं तो याद आता है, जितने प्रिंट बनवाए थे वो सब पहले ही खत्म हो चुके थे. आप घर में खोजते हैं कि शायद कहीं कोई Photo मिल जाए. नहीं मिलता तो फिर खोज शुरू होती है पास के Photo Studio की।

            नई Photo खिंचवाने में सौ झंझट हैं. आज तो छुट्टी है, Studio नहीं खुलेगा. या फिर आपको Photo फौरन चाहिए और Studio 10 बजे खुलेगा और Photo शाम को मिलेगी. जल्दी चाहिए तो Studio वाला अनाप शनाप पैसे मांगेगा. और Passport साइज Photo अगर किसी बच्चे की खींचनी हो तो समझो और भी मुसीबत. बच्चे को तैयार करके Studio ले जाना भी कोई आसान काम नहीं है।

कैसे बनाएं अपनी Passport साइज Photo-

            क्यों न खुद से घर में ही Passport साइज Photo बनाई जाए. जैसा चाहो वैसी. इस बात का भी डर नहीं कि अगर Studio में Photo अच्छी नहीं आई, तब भी हर जगह वही Photo लगाए जा रहें हैं, क्योंकि इतने प्रिंट बन गए उनका करें क्या. खुद से Passport Photo बनाने का मजा ही कुछ और है. ये काम बेहद आसान भी है।

            सबसे पहले अपने Camare या फोन से, जिसकी Passport Photo चाहिए, उसकी कमर से ऊपर की एक Photo खींच लें. Photo खींचना संभव नहीं हो तो आप पहले से पड़े किसी भी Photo को Passport Photo में बदल कर काम चला सकते हैं, लेकिन अच्छा होगा कि एक नया Photo खींचें. कुछ बातों का ध्यान रखते हुए।

Photo खींचते वक्त इन बातों का रखें ध्यान-

1.      Photo किसी सादे, सफेद या हल्के रंग के बैकग्रांउड में होनी चाहिए. सादी दीवार नहीं हो तो दीवार पर कपड़ा लगाया जा सकता है।

2.       Camare में सीधा देखते हुए Photo लें. शरीर और Face को सीधा रखते हुए Photo लें. प्रोफाइल Photo नहीं चलेगी।

3.      Face पर चश्मा नहीं होना चाहिए. न नजर का, ना धूप का चश्मा।

4.       कोशिश करें कि पीछे की दीवार पर छाया ना पड़े. इसलिए दीवार से कुछ दूर हट के खड़े हों।

5.      Face पर भी छाया नहीं बननी चाहिए. इसके लिए सीधी तेज लाइट से बचें।

6.      संभव हो तो नैचुरल लाइट में Photo लें, जिसमें फ्लैश का इस्तेमाल ना करना पड़े।

7.      फ्लैश इस्तेमाल करना ही पड़े तो आखों में सीधी फ्लैश से बचें, ताकि रेड आई (Photo में आखों का लाल दिखना) की दिक्कत न आए।

8.      सिर ढंका हुआ नहीं हो. टोपी, मफलर हटा लें. आखें साफ दिखनी जरूरी हैं।

9.      Face पर कोई भाव नहीं हो तो अच्छा है. ज्यादा हंसते हुए Photo नहीं लें।

10.   बस अब दो तीन Photo ले लें, ताकि अपने पसंद की सबसे बढ़िया Photo चुनी जा सके. अब इस Photo को Camare या मोबाइल से कंप्यूटर में ट्रांसफर कर लें. इसके लिए केबल, ब्लूटूथ या फिर ड्रापबॉक्स जैसी किसी भी क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है. आसानी के लिए जिस Photo से Passport Photo बनाना है उसे डेस्कटॉप पर, यानी कंप्यूटर के सामने वाली स्क्रीन पर डाल लें. करने को तो सब कुछ मोबाइल में भी किया जा सकता है, लेकिन कंप्यूटर में Photo ट्रांसफर करने के बाद काम करना ज्यादा आसान होगा।

इस Website से बनेगी आपकी Passport साइज Photo-

            अब आपको एक Website खोलनी है जिसका नाम है http://www.idphoto4you.com. इस वेबसाइट पर आपको अपना देश चुनना है. ये इसलिए होता है क्योंकि हर देश में Passport साइज Photo का नाम अलग-अलग होता है. भारत में Passport साइज Photo का साइज 3.5 सेंटीमीटर लंबा और 3.5 सेंटीमीटर चौड़ा होता है. अपना देश चुनने के बाद, Photo को इस वेबसाइट पर अपलोड कर लें. Photo अपलोड होते ही आपको इसे Crop करने का ऑपशन दिखेगा. यानी आप Passport Photo में जितना हिस्सा रखना चाहते हैं उतना हिस्सा चुन लें. अब Photo में आप चाहें तो Contrast और Brightness एडजस्ट करके आप इसे और बेहतर बना सकते हैं. Photo में इस बात का ध्यान रखें कि आखों की पोजिशन सही हो और Photo कहीं से कटे नहीं. ज्यादा क्लोजअप भी नहीं होना चाहिए. इसके बाद Make Photo का बटन दबा दें । लो! हो गई Passport Photo की शीट तैयार।

            कुछ पलों के इंतजार के बाद, Passport Photo की शीट को आप डाउनलोड कर सकते हैं. इसे चाहें तो खुद प्रिंट करें या फिर कहीं ले जाकर प्रिंट करा लें. सबसे आसान तरीका है इस Passport साइज की Photo को मेल पर अटैचमेंट की तरह खुद को भेज दें. फिर जहां चाहें ले जाएं, जिसे चाहें भेज कर प्रिंट निकाल लें. इस ईमेल को हमेशा अपने पास संभाल कर रखें, ताकि जब भी जरूरत हो आप फौरन कहीं से भी Passport साइज की Photo का प्रिंट ले सकें।

 

No comments: