Pages

Welcome my blog

Saturday, 20 December 2014

Facebook Features

Facebook Features

            Facebook दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जिनके बारे में हम से कई लोगों नहीं पता, इन फीचर की मदद से आप Facebook को ज्यादा बेहतर तरीके से प्रयोग कर सकते हैं जैसे Facebook में सेव सभी डेटा को डाउनलोड करना, या फिर अपने मोबाइल में Facebook के नोटीफिकेशन को बदलना, Facebook की भाषा बदलना ऐसे ही ढेरों फीचर है जो Facebook में दिए गए हैं.

आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर के बारे में-

 अपनी पसंद की लिस्ट बनाएं-. Facebook में Interest  List बनाना काफी आसानी है इससे आप अपनी पसंद के लोगों से connect रह सकते हैं जैसे अगर आपने खाने की कोई लिस्ट बनाई तो उसमें सभी रेसिपी साइट और शेफ मेंबर को ऐड कर सकते हैं उनके सभी अपडेट आपको उसी List में आएंगे। List बनाने के लिए https://www.facebook.com/bookmarks/interests में जाकर Add Interests button पर क्लिक करिए और जो भी पेज या फिर जिसे भी आप List में जोड़ना चाहते हैं उसे जोड़े, आप चाहे तो प्राइवेसी सेटिंग में जाकर List को पब्लिक और पर्सनल भी कर सकते हैं।

अपने दोस्तों की History देखें- क्या आप अपने Facebook के पिछले सभी किए गए अपडेट History देखना चाहते हैं. या फिर आप अपने दोस्तों द्वारा आपकी प्रोफाइल में किए गए अपडेट देखना चाहते हैं. इसके लिए प्रोफाइल पेज में जाकर पेज के सबसे ऊपर जाकर See Friendship ऑप्शन सिलेक्ट करें आपको सभी अपडेट दिख जाएंगे। इसके अलावा आप दो दोस्तों के पेज एक साथ देख सकते हैं।

दूसरे मैसेज चेक करें- न्यूज फीड में Facebook स्टोरी के अलावा आप अपने दोस्तों  के मैसेज अलग से चेक कर सकते हैं। इसके लिए राइट में दिए गए एक्टीलविटी लॉग में आने वाले मैसेज में आप अपने दोस्तों के मैसेज अलग फोल्डर में चेक कर सकते हैं।

अपनी फोटो देखें- अगर आप अपनी प्रोफाइल मे सेव फोटो का दूसरी तरह से देखना चाहते हैं तो प्रोफाइल में सेव फोटो को Open करके अपने पीसी कीबोर्ड में F5 बटन प्रेस करें।

टैग पोस्ट को अनडिस्लिट करें- Facebook में आप खुद टैग फोटो को अपने टाइम लाइन में Allow कर सकते हैं साथ ही जब चाहें उसे अनएप्रूव भी कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाकर लेफ्ट हैंड की तरफ आपको टाइमलाइन और टैगिंग का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आप उन पोस्ट को एप्रूव कर सकते हैं जिन्हें आप अपनी टाइम लाइन में शो करना चाहते हैं।

भाषा बदलें- कुछ समय पहले Facebook में भाषा बदलने का एक नया ऑप्शन पेश किया गया था जिसे इंग्लिश अपसाइट डाउन के नाम से जाना जाता है। इस ऑप्शन की मदद से आप अपनी Facebook प्रोफाइल की भाषा को उलटा कर सकते हैं। इसके लिए पेज के सबसे नीचे जाए सबसे आखिरी में इंग्लिश पर क्लिक करें उसमें English (upside) ऑप्शन पर क्लिक करें फिर देखें आपकी प्रोफाइल के सभी शब्द  उलटे हो जाएंगे।

अपना Facebook डेटा डाउनलोड करे- Facebook की General Account Settings में जाकर आप अपने Facebook का सारा डेटा डाउनलोड कर सकते हैं जैसे आपकी टाइमलाइन के सारे मैसेज, फोटो और भी बहुत कुछ।

Activity log-  Facebook के Activity log में आपको अपने पोस्ट के अलावा Activiti डेटा मिल जाएगा. इसके अलावा आप उन तस्वीरों को भी देख सकते हैं जिनमें आप टैग किए गए हैं। इसके लिए Facebook पेज में सबसे ऊपर जाकर प्राइवेसी सेटिंग में क्लिक करें और अपनी पसंद के हिसाब से सेटिंग कर दें।

मोबाइल पर नोटिफिकेशन ऑफ करें- अगर आप अपने मोबाइल में Facebook के नोटिफिकेशन को ऑन या फिर ऑफ करना चाहते हैं तो इसके लिए पुश नोटीफिकेशन फीचर का प्रयोग कर सकते है। अपने स्माइर्टफोन की सेटिंग में जाकर Privacy Settings > Notifications > Mobile Push पर लगा टिक मार्क हटा दें।

नोट-

        प्राइवेट मैसेज मेल के द्वारा भेजे अगर आप Facebook में अपने दोस्तं को मेल के द्वारा कोई प्राइवेट मैसेज देना चाहते हैं तो इसके लिए मेल में उसके नाम के आगे 'facebook.com लिखकर मेल कर दें। आपके दोस्त को मैसेज बॉक्स. में मेल मिल जाएगी।

 

No comments: