Pages

Welcome my blog

Saturday, 13 December 2014

Missed call banking

Missed call banking
Missed call पहले दो दोस्तों या परिचित लोगों के बीच की एक भाषा होती थी। इसके कई मतलब होते थे- मुझे कॉल कर लो, मैं तुम्हारे ऑफिस के नीचे पहुंच गया हूं, मैं घर पहुंच गया हूं वगैरह वगैरह, लेकिन Missed call दो परिचित लोगों की ऐसी भाषा से आगे बढ़कर एक कारोबारी समाधान भी बन गया है। काफी सारे Bank इस तरह की सुविधा देने लगे हैं। इस सुविधा का नाम है Missed call banking सुविधा।
        इस सुविधा के तहत आप अपने Bank के नंबर पर Missed call करते हैं और बदले में वह आपको आपके खाते से संबंधित जानकारी मुहैया करा देता है। इसके अलावा Bank अपने ग्राहकों को एसएमएस पर भी ऐसी सुविधा दे रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने खाते से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
क्या है Missed call banking सुविधा पाने का तरीका-
आप जैसे ही अपने Bank के तय नंबर पर फोन करेंगे, पहली ही रिंग के बाद फोन कट जाएगा और उसके कुछ देर बाद एसएमएस के जरिए आपको जानकारी हासिल हो जाएगी। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अब तक अपना फोन नंबर रजिस्टर नहीं कराया है, वे ऐसा करा लें, क्योंकि यह सुविधा उसी नंबर से कॉल करने पर हासिल होगी, जो नंबर आपने Bank के साथ रजिस्टर किया है। कुछ Bank यह सुविधा मुफ्त देते हैं, जबकि कुछ Bank इस सुविधा के लिए चार्ज वसूलते हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपने Bank से इस सुविधा के बारे में पूरी जानकारी ले लें।
क्या है आपके Bank का Missed call वाला नंबर-
कर्नाटक Bank के ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Bank के तय नंबर पर Missed call करना होता है। अगर आपको अपने बैलेंस के बारे में जानना है तो 18004251445 और मिनी स्टेटमेंट के लिए 18004251446 पर Missed call करना होगा। इसके अलावा एक्सिस Bank, पंजाब नेशनल Bank, सिंडिकेट Bank, एचडीएफसी Bank, कैनरा Bank, Bank ऑफ इंडिया,  Indian Bank, ICICI Bank जैसे कई Bank भी यह सुविधा दे रहे हैं जैसे-
Punjab national Bank- 18001802222,
Syndicate bank - 09664552255,
HDFC Bank Bank- 18002703333,
Canara Bank- 09289292892,
Bank of india - 02233598548,
Indian Bank- 09289592895,
ICICI Bank Bank- 02230256767      
Karnatka Bank- 18004251445,
Axis Bank- 09225892258,

Kotak mahindra bank- 180027400110

No comments: