Human Behavior
विक्की एक होटल में गया. वहाँ काफी भीड़-भाड़ थी,
तभी उसने देखा कि एक लड़की अकेली बैठी थी. उसके साथ वाली कुर्सी खाली थी,
विक्की ने उससे पूछा – "मेड़म, क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ ?"
वह लड़की जोर से चिल्लाई – "नहीं … मैं तुम्हारे साथ रात नहीं गुजार सकती !"
वहाँ मौजूद सभी लोग विक्की को घूर-घूर कर देखने लगे. विक्की शर्म से पानी-पानी हो गया,
जब वह वापस लौटने लगा तो उस लड़की ने उसका हाथ पकड़ा और धीरे से बोली –
"सॉरी !
दरअसल मैं human behavior पर research कर रही हूँ और देखना चाहती थी कि इंसान शर्मिन्दा होने के बाद कैसा महसूस करता है !"
विक्की फ़ौरन थोड़ा पीछे हटा और जोर से चिल्लाया – "क्या ??? …सिर्फ एक रात के 5000 रुपये ? कुछ तो कम कर यार !!!"
लड़की हक्की-बक्की रह गई. सभी लोग उसकी ओर देख कर हँसने लगे,
विक्की ने धीरे से उससे कहा – "अब महसूस करो मैडम … दिल खोलकर महसूस करो कि इंसान शर्मिंदा होने के बाद कैसा महसूस करता है !!!"
No comments:
Post a Comment