Pages

Welcome my blog

Thursday, 18 December 2014

Mobile Safety Tips

Mobile Safety Tips

            आज Mobile Phone हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. आम से लेकर खास इंसान सबकी पसंद या यों कहें जरूरत बन चुके हैं यह. विज्ञान के इस आविष्कार ने दूरियां बेहद कम कर दी हैं। Mobile ने इस युग में संचार की एक नई क्रांति को जन्म दिया है, लेकिन हमारी मुश्किलें और परेशानियां कम करने वाला यह Mobile अकसर हमारे लिए परेशानी का भी सबब बन जाता है।

Mobile Safety Tips-

            आज के समय में Mobile लेना जितना आसान है उतना ही मुश्किल इसे संभालना है. आज सभी जानते हैं कि Mobile बेहद कमजोर यंत्र होता है. अगर यह एक बार गिर जाए तो इसके खराब होने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं और गलती से अगर आपने अपने Mobile को पानी में गिरा दिया तो 90% केसों में आपको नया Mobile ही लेना पड़ता है. Mobile Phone को सबसे ज्यादा खतरा भी पानी से ही होता है।

            काफी ऊंचाई से जमीन पर गिरने के बाद भी आपका Mobile ज्यादातर सिर्फ हार्डवेयर प्रॉब्लम ही देता है लेकिन पानी में जाने के बाद आपके Mobile पर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

            अगर कभी आपका Mobile Phone पानी से भीग जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें. आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके भीगे हुए Mobile को दुबारा पहले जैसा बना सकती है. तो आइए जानें कुछ घरेलू उपाय जो आपके गीले Mobile को खराब होने से बचा सकते हैं-

सबसे पहले बैटरी निकालें-

            पानी से भीगे हुए Mobile Phone की बैटरी को सबसे पहले फोन से निकाल दें क्यूंकि पानी से बैटरी का पॉवर फोन को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसी स्थिति में कई बार Mobile को चालू करने से आई.सी. के खराब होने की संभावना रहती है जिससे भारी नुकसान होता है।

Mobile On ना करें-

            कभी भी पानी से भीगे हुए फोन को ऑन करने की कोशिश न करें. इससे फोन में शार्ट सर्किट हो सकता है।

            पानी से भीगने पर साफ कॉटन के कपड़े या फिर टिशू पेपर से उसे पोंछें।

            कई लोग मानते हैं कि अगर Phone पूरी तरह से पानी से भीग चुका है तो अगर फोन को बिना ऑन किए एक कटोरी में भरे हुए चावल के अंदर 24 घंटे के लिए रख दें तो पानी सूख जाता है और Mobile खराब नहीं होता।


 

No comments: