Traffic Rules & Regulations
लापरवाही से गाडी चलाने से हर दिन हजारों लोग मरते रहते हैं। हर दिन समाचार में पढने को मिलता है की ये मर गया, वो घायल हो गया। हम सभी जानते हैं की लापरवाही इसका कारण है. तो क्यूँ न कुछ बातों पर ध्यान दिया जाये जिससे हम इन दुर्घटनाओं को कम कर सकें-
गाड़ी चलाते समय ध्यान देने योग्य बातें निम्न हैं-
· अपनी गाड़ी का समय-समय पर निरीक्षण करें।
· नीद या थकावट की स्थिति में आराम कर लें उसके बाद ही गाडी चलायें।
· आइनों को चलने से पहले सही से मिला लें ताकि नीचे, पीछे, और बाजू की चीज़ें आसानी से दिखे।
· सीट बेल्ट गाड़ी चलने से पहले ही पहन ले।
· गाडी चलाते समय हमेशा ध्यान सड़क के आवागमन पर रखें।
· कभी भी गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का प्रयोग ना करें।
· अपने और आगे वाली गाड़ी के बीच उचित दूरी बनाए रखे ताकि ब्रेक मारकर गाडी रोकनी हो तो गाडी उससे टकराने से पहले ही रुक जाए।
· अक्सर कोहरा सुबह या रात के समय ही होता है अगर सम्भव हो तो उस वक़्त गाडी चलाने से बचे।
· यदि रास्ते में कही मोड़ है और कोहरे के कारण या पेड़ आदि ज्यादा होने के कारण आने वाला वाहन दिखाई ना देता हो तो गति धीमी करे और मोड़ पर हॉर्न जरूर दें।
· ड्राइव करने से पहले जरूर देखें कि आपकी गाड़ी के सभी लाइट्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, खासतौर से पीछ की लाइट्स कोहरे में तो और भी ज्यादा जरुरी है।
· कोहरे में सड़क के किनारे सफ़ेद पैंट लाइन को फॉलो करे।
Traffic के सभी rules का पालन करें-
Green light- हरी बत्ती जलने तक गाडी रोक कर आप इंतज़ार करें. आपके जाने वाले रास्ते की तरफ अगर हरी बत्ती जलती है तभी आप जाएँ।
Yellow light - हरी बत्ती के बाद अगर पीली बत्ती चमकती है तो रुकने के लिए तैयार हो जाएँ. और अगर लाल बत्ती के बाद पीली जलती है तो चलाने के लिए तैयार हो जाएँ.
Red light- इस के चमकने पर गाडी रोक दें. इसकी अवहेलना बिलकुल न करें. ट्राफिक सिग्नल को तोड़ने के नतीजे जानलेवा भी हैं।
No comments:
Post a Comment