Information about salary account
salary account, रेगुलर Bank account की तरह ही होता है, जिसमें हर माह
आपका एम्पलॉयर आपकी सैलरी डालता है। अगर आपके पास salary account है तो आपको इसके साथ मिलने वाले फायदे के बारे
में भी पता होगा। हालांकि, salary
account पर मिलने वाले फायदे को Bank अक्सर नहीं बताते हैं। Bank salary account पर कई तरह के ऑफर देते हैं। इनमें मुफ्त एटीएम
इस्तेमाल करने की सुविधा से लेकर सस्ते Bank लोन तक की सुविधा होती है। इसके अलावा Bank क्लासिक salary account, वेल्थ salary account, बेसिक सेविंग्स Bank डिपॉजिट account-सैलरी और
डिफेंस salary account की
भी सुविधा देते हैं।
क्या हैं salary account के फायदे-
जीरो बैलेंस और मुफ्त एटीएम इस्तेमाल
की सुविधा- कर्मचारी
को salary account
में जीरो क्वार्टली बैलेंस रखने की इजाजत होती है और साथ ही यह account जीरो बैलेंस पर
भी खोला जा सकता है। अमूमन Bank
में खाता खोलने के लिए 1000 रुपए डिपॉजिट करने होते हैं। इसके अलावा, साधारण
account के एटीएम
इस्तेमाल करने पर दूसरे Bank
चार्ज करते हैं। वहीं, नए नियमों के मुताबिक, salary account के एटीएम से
पैसा निकालने में दूसरे Bank से
3 बार मुफ्त पैसे निकालने और अपनी ब्रांच पर मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा भी
मिलती है। हालांकि, नए नियम के
मुताबिक ये सुविधा कुछ ही Bank
एटीएम पर उपलब्ध है। जैसे कोटक महिंद्रा Bank और फेडरेल Bank जैसे छोटे Bank में ये सुविधा देते हैं। एचडीएफसी और
आईसीआईसीआई Bank एक
तय लिमिट के बाद मुफ्त ट्रांजैक्शन नहीं देते।
यह भी देता है Bank- अगर आपके पास बहुत सारा पैसा है तो
आप वैल्थ salary account भी
खोल सकते हैं। इसके तहत Bank
आपको डेडिकेटिड वेल्थ मैनेजर देता है। यह मैनेजर आपके Bank से जुड़े तमाम काम देखता है।
एम्प्लॉई बेनिफिट- कुछ Bank पेरोल अकाउंट्स को क्रेडिट कार्ड देने,
ओवरड्राफ्ट,
सस्ते
लोन, chack, पे
ऑर्डर व डिमांड ड्राफ्ट की फ्री रेमिटेंस, फ्री इंटरनेट ट्रांजैक्शंस जैसी
सुविधाएं भी देते हैं।
सेविंग Bank account- अगर आपके Bank को पता चले कि कुछ समय से आपके account में सैलरी नहीं
आ रही है तो आपको मिली तमाम सुविधाएं वापस ले ली जाती हैं और आपके Bank account को नॉर्मल सेविंग्स account की तरह ही जारी
रखा जाता है।
Account बदलना- एक Bank से दूसरे Bank में account बदलने के लिए भी सैलेरी account के मामले में Bank इसका प्रोसेस आसान रखते हैं। बेशक वे
इसमें कुछ शर्ते जरूर रखते हैं।
योग्यता- salary account खोलने के लिए आप किसी कॉरपोरेट बॉडी में
कार्यरत होने चाहिए और आपकी कंपनी के उस Bank से सैलेरी account रिलेशनशिप होना जरूरी होता है। इसके साथ ही
ग्राहक का उसी Bank
में कोई और खाता नहीं होना चाहिए।
अन्य सुविधाएं- Bank आपको पर्सनलाइज्ड chack बुक देता है, जिसके हर chack पर आपका नाम छपा होता है। आप बिल
भुगतान की सुविधा ले सकते हैं, नहीं तो फोन या इंटरनेट के जरिए
पेमेंट्स कर सकते हैं। सेफ डिपॉजिट लॉकर, स्वीप-इन, सुपर सेवर
फैसिलिटी, फ्री पेबल-एट-पार chack
बुक, मुफ्त इंस्टाअलर्ट्स, फ्री पासबुक और
फ्री ईमेल स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं भी Bank देते हैं।
No comments:
Post a Comment