Super Modal
यदि आप भी एक सुंदर और सफल Modal बनना चाहते हैं तो अब एक ऎसा App हो आ चुका है जो इस काम में आपकी मदद कर सकता है। इसमें सबसे खास बात ये है इस App को प्रसिद्ध अमरीकी अभिनेत्री और Modal लिंडसे लोहान ने लॉन्च किया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस अभिनेत्री ने इस App को अपने ही नाम यानि "लिंडसे लोहान, दी प्राइस ऑफ फेम" से लॉन्च किया है।
हालांकि इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि "लिंडसे लोहान, दी प्राइस ऑफ फेम" नाम का यह App आपको सुपर Modal बनाने के लिए कोई गुर नहीं सिखाने वाला है क्योंकि यह एक Game है। जी हां, लिंडसे द्वारा बनाए गए इस Game में विभिन्न पड़ाव दिए गए हैं जिन्हें पार करते हुए आप एक सुपहरहिट Modal बन सकते हैं। यही इस App की खासियत है जिसके तहत Game खेलते हुए आप इस प्रसिद्ध Modal की तरह सुंदर और सफल बन सकते हैं।
लिंडसे द्वारा इस Game की घोषणा उनके ऑनलाइन ब्लॉग और टि्वटर अकाउंट द्वारा की गई है। यह App एंड्रायड और आईओएस डिवाइसेज के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस App को आप App स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment