Whatsapp in Your pc

अब Facebook की तरह आप Whatsapp भी Computer पर इस्तेमाल कर पाएंगे और वह भी बिना Whatsapp डाउनलोड किए। Whatsapp मैसेजिंग सर्विस की टॉप Apps में शुमार है । जो आपको मोबाइल से Whatsapp के जरिए अपने Friends से कनेक्ट करती है। लेकिन अब तक इसका web version नहीं आया था। अब खबर है कि Whatsapp जल्द ही अपना web version लॉन्च कर सकता है । जिससे आप अपने Computer से बिना एप डाउनलोड किए Facebook की तरह Whatsapp पर भी लॉग-इन कर पाएंगे। Whatsapp का web version से आप अपने Computer से लोगों के Whatsapp मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे और आपको इसके लिए Computer में Whatsapp डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में एंड्रॉयडवर्ल्ड.एनएल टीम ने Whatsapp में हुए अपडेट में एक हिडन कोड खोजा है, जिसमें "Whatsapp वेब" लिखा था। यह कोड वेब सर्विस में लॉग-इन करने और ऑनलाइन स्टेट्स को ट्रेक करने की तरफ इशारा करता है। व्हाट्सएपीआई टीम के मुताबिक यूजर्स वेब पर अपना Whatsapp अकाउंट लॉग-इन कर पाएंगे। अगर Whatsapp का web version लॉन्च हो जाता है तो आप इसे Computer से भी चला पाएंगे। Whatsapp का web version मोबाइल पर एक रिक्वेस्ट भेजेगा और उनसे एक बार लॉग-इन के लिए पूछेगा। आप इसे अपने मोबाइल से एक्सेप्ट करेंगे। आपके पास Whatsapp को Computer पर डाउनलोड करने का ऑप्शन भी है। फिर आप आराम से PC से Whatsapp चला सकते है, लेकिन web version आ जाने पर आपको Whatsapp डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। आप Facebook की तरह इसे PC पर इस्तेमाल कर पाएंगे। Whatsapp बहुत बड़ी मैसेजिंग सर्विस है, लेकिन अभी तक इसका web version लॉन्च नहीं हुआ है। जबकि "लाइन", "वाइबर", "टेलीग्राम" और "वी चैट" का web version पहले से ही उपलब्ध है। आप इन Apps को मोबाइल से भी चला सकते हैं और Computer से भी ।
No comments:
Post a Comment