How to download GMAIL Data
Google
ने अब Users के लिए एक और सुविधा
निकाली है। Gmail और Google Calendar का इस्तेमाल करने वाले Users अब अपने Data को सीधे सर्विसेज के जरिए Download कर सकते हैं। इस सर्विस की मदद से Users अपने सभी मैसेज, अपॉइंटमेंट्स, लेबल और Calendar Download कर आर्काइव बना सकते हैं।
Google
Calendar Download करने की सुविधा सभी Users को दी गई है और Gmail की सर्विस भी जल्द दी जाएगी। Google अकाउंट्स के पेज के जरिए ही Data Download किया जा सकता है।
Google अकाउंट्स के पेज पर जाकर Download यॉर Data और उसके बाद क्रिएट एन आर्काइव पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद
जिस भी Data को सेव करना चाहें उसे सिलेक्ट कर सेव कर सकते हैं।
Gmail और बाकी Data MBOX फॉर्मेट
में इंपोर्ट कराए जा सकते हैं। इसे Users
अपनी बाकी ई-मेल सर्विसेज में भी इंपोर्ट कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भी पहले ऐसी ही सिंक्रोनाइज्ड ई-मेल
सर्विस की बात की थी,
लेकिन Google ने आखिर इसे लॉन्च कर ही दिया।

No comments:
Post a Comment