Pages

Welcome my blog

Tuesday, 6 January 2015

Computer Password

Computer Password
    
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने Computer का Password भूल जाते हैं, जिस कारण उसे Login करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हमारे सामने एक ही Option बाकी रह जाता है, Computer को Format करना। लेकिन अगर आप पहले ही अपने Password के लिये Password Reset Disk तैयार कर लें तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है वो भी बिना Computer को Format किए बिना- आइये जानते हैं कैसे-

Password reset disk को प्रयोग कैसे करें इसके लिए यहां क्लिक करे

     Password Reset Disk  तैयार करने के लिये सबसे पहले आपको Pen Drive  की जरूरत पडेगी। इसके लिए आप कोई भी Pen Drive ले सकते हैं। अब आप Pen Drive  को अपने Computer में लगाइये और Control Panel को Open कीजिये। फिर User Account को Select कीजिये। User Account में साइडबार में आपको Create Password Reset Disk का Option दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिये। यहां क्लिक करने पर Forgotten Password Wizard ओपन हो जायेगा, इसको फॉलो करते जाइये, एक जगह पर आपसे Current User Account Password पूछा जायेगा, उसको डालकर Next कीजिये आपकी Password Reset Disk तैयार हो जायेगी।


No comments: