Pages

Welcome my blog

Monday, 5 January 2015

Hum Tum

Hum Tum
Usne Aakhri Mulaqat Karke Meri Zindagi Ki Raat Kardi.
Abhi Thik Se Usko Jana Bhi Nhi Tha Ki Usne Jane Ki Baat Krdi,
Jise Naaz Tha Gurbat Pe Meri.
Usne Shaan Paiso Ki Dikha Kar Zahir Meri Aukaat Kardi.
Jiske Lehje Me Sirf Hum Tum Hua Karte The.
Aaj Usne Sharminda Mujhe Punch Kar Meri Zaat Kardi.
Jiski Chahat Me Maine Zamana Chhoda.

Aaj Usne Mujhe Chhod Kar Wahi Siyasat Mere Saath Kardi.

Saturday, 3 January 2015

Nawabon ki mehfil

मुझसे एक ने पूछा "कहां रहते हो " मैंने कहा "औकात मे "
उसने फिर पूछा "कब तक ?" मैंने कहा "सामने वाला रहे तब तक"।

दादागिरी तो हम मरने के बाद भी करेंगे,
लोग पैदल चैलेगे और हम कंधो पर.

खैरात में मिली हुई खुशी हमे पसंद नही है,
क्योंकि हम गम में भी नवाब की तरह जीते है।

अर्ज किया है, दिल में कोई गम नहीं, बातों में कोई दम नहीं,

भारत देश है "नवाबो" का यहाँ कोई किसी से कम नहीं।

How to download GMAIL Data

How to download GMAIL Data
           Google  ने अब Users के लिए एक और सुविधा निकाली है। Gmail और Google Calendar का इस्तेमाल करने वाले Users अब अपने Data को सीधे सर्विसेज के जरिए Download कर सकते हैं। इस सर्विस की मदद से Users अपने सभी मैसेज, अपॉइंटमेंट्स, लेबल और Calendar Download कर आर्काइव बना सकते हैं। 
Google

            Calendar Download करने की सुविधा सभी Users को दी गई है और Gmail की सर्विस भी जल्द दी जाएगी। Google अकाउंट्स के पेज के जरिए ही Data Download किया जा सकता है। 

            Google अकाउंट्स के पेज पर जाकर Download यॉर Data और उसके बाद क्रिएट एन आर्काइव पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद जिस भी Data को सेव करना चाहें उसे सिलेक्ट कर सेव कर सकते हैं। 

            Gmail और बाकी Data MBOX फॉर्मेट में इंपोर्ट कराए जा सकते हैं। इसे Users अपनी बाकी ई-मेल सर्विसेज में भी इंपोर्ट कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भी पहले ऐसी ही सिंक्रोनाइज्ड ई-मेल सर्विस की बात की थी, लेकिन Google ने आखिर इसे लॉन्च कर ही दिया।


How To Create A Facebook Page


 How To Create A Facebook Page

          अपने बिज़नेस को फॉलो करने के लिए Facebook एक अच्छा स्थान है, Facebook पेज बनाने से पहले आपको Facebook में अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा, इसके बाद आपको नीचे दिए लिंक पे क्लिक करके अपना Facebook पेज बनाना है।

          यहाँ से आपको छह वर्गीकरण में से एक चुनना हैं इनमे से किसी एक पर क्लिक करें और category चुने. और अपने Page की जानकारी भरें. Get Started पर क्लिक करें।

1.        Local business or place

2.        Artist, band, or public figure

3.        Company, organization, or institution

4.        Entertainment

5.        Brand or product

6.        Cause of community


यहाँ से मैं आपको Brand or Product पेज बनाने के बारे में जानकारी दे रहा हूँ बाकि भी लगभग ऐसे ही है.  Brand or product पर क्लिक करें. Category चुने, वेबसाइट नाम भरे और Get Started पे क्लिक करें।


यहाँ पर अपने ब्लाग या वेबसाइट के बारे में जानकारी भरें।


फोटो अपलोड करें. Save Photo बटन पर क्लिक करें।



यहाँ परskip बटन पर क्लिक करें।


Add to Favorites बटन पे क्लिक करें।


यहाँ से आप अपने दोस्तों को अपना पेज लाइक करने के लिए Invite करें।


यहाँ से आप अपने पेज पर अपनी वेबसाइट से सम्बंधित पोस्ट लिखे।

 

 

Friday, 2 January 2015

Google+Tricks

Google+Tricks
          
  Twitter, Facebook और Google+ बढ़िया Social Website है और हर कोई इन जगहों पर रहना चाहता है। लेकिन इस भादौड़ वाली जिंदगी में किसके पास इतना समय है कि तीनों जगह जाकर अपने स्टेटस अपडेट करता रहे| ऐसे में कितना अच्छा हो कि हमें एक ऐसी Tricks मिल जाये जो हमारी परेशानी दूर कर दे यानि हम Google+ पर अपना स्टेटस लिखें और वह Facebook स्टेटस पर भी पोस्ट हो जाये साथ ही Twitter पर भी।
            तो आईये ऐसे ही एक Tricks के इस्तेमाल पर चर्चा करते है जो आपका Google+ पर लिखा स्टेटस Facebook और Twitter दोनों जगह पहुंचा देगा।
            यह Tricks Google chrome ब्राउजर का एक एक्सटेंशन है इसलिए इसके प्रयोग से पहले आपको Google chrome ब्राउजर अपने Computer पर Download करना पड़ेगा| Chrome Download करने के बाद उसमे  ये Tricks यानी  Google Chrome extension इंस्टाल कीजिये।
            अब आप अपने Google+ Account में Login कीजिये और डेशबोर्ड में दाहिने और देखिये आपको एक छोटा सा निशान दिखाई देगा उस पर चटका लगते ही नीचे एक List दिखाई देगी जिसमे Facebook, Twitter आदि में Login करने का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
            Facebook Login पर क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगी जिसमे आपके Facebook खाता एक्सेस करनी की इजाजत मांगी जायेगी, आप इजाजत दे दीजिए| इसी तरह आप Twitter में भी Login हो जाईये।
Downlod
            अब आप अपने Google+ Account में स्ट्रीम में लिखें आपको वहां Facebook व् Twitter का Mark दिखाई देगा आप अपनी पोस्ट यहां लिखिए जो Facebook व Twitter भी पहुंच जाएंगी।

Whatsapp Lock

Whatsapp Lock
           
बिना डिलीट किए Whatsapp मैसेज को दूसरों की नजरों से बचा लिया जाए तो इससें अच्छी बात और क्या हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं यही तरीका जिसके तहत कभी भी अपने Whatsapp मैसेज देख सकते हैं, जबकि चाहे दूसरे कितनी ही Try कर ले फिर भी नहीं देख सकते | हम आपको बता रहे हैं दो ऎसे अनोखे एप जो यह काम कर सकते हैं। ये हैं-
1. Whatsapp Lock
2. Lock for Whatsapp। 
            आपको Whatsapp Lock को आपके फोन में डाउनलोड करना है। जिसके बाद यह आपको एक पिन नंबर देता है। इस पिन के तहत यह एप आपके Whatsapp कन्वर्सेशंस को लॉक करके रखता है, जिसका पता सिर्फ आपको होता है। जब भी आपको अपने Whatsapp मैसेज देखने हो तो इसके द्वारा दिए गए पिन को डालकर देख सकते हैं । इसमें सिक्योरिटी इस तरह की है कि कोई भी व्यक्ति यदि आपका Whatsapp अकाउंट हैक कर भी ले तो भी वो इस एप द्वारा आपको दिया गया पिन नहीं जान सकता।

Whatsapp in Your pc

Whatsapp in Your pc

​अब
Facebook की तरह आप Whatsapp भी Computer पर इस्तेमाल कर पाएंगे और वह भी बिना Whatsapp डाउनलोड किए। Whatsapp मैसेजिंग सर्विस की टॉप Apps में शुमार है । जो आपको मोबाइल से Whatsapp के जरिए अपने Friends से कनेक्ट करती है। लेकिन अब तक इसका web version नहीं आया था। अब खबर है कि Whatsapp जल्द ही अपना web version लॉन्च कर सकता है । जिससे आप अपने Computer से बिना एप डाउनलोड किए Facebook की तरह Whatsapp पर भी लॉग-इन कर पाएंगे। Whatsapp का web version से आप अपने Computer से लोगों के Whatsapp मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे और आपको इसके लिए Computer में Whatsapp डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हाल ही में एंड्रॉयडवर्ल्ड.एनएल टीम ने Whatsapp में हुए अपडेट में एक हिडन कोड खोजा है, जिसमें "Whatsapp वेब" लिखा था। यह कोड वेब सर्विस में लॉग-इन करने और ऑनलाइन स्टेट्स को ट्रेक करने की तरफ इशारा करता है।  व्हाट्सएपीआई टीम के मुताबिक यूजर्स वेब पर अपना Whatsapp अकाउंट लॉग-इन कर पाएंगे। अगर Whatsapp का web version लॉन्च हो जाता है तो आप इसे Computer से भी चला पाएंगे। Whatsapp का web version मोबाइल पर एक रिक्वेस्ट भेजेगा और उनसे एक बार लॉग-इन के लिए पूछेगा। आप इसे अपने मोबाइल से एक्सेप्ट करेंगे। आपके पास Whatsapp को Computer पर डाउनलोड करने का ऑप्शन भी है। फिर आप आराम से PC से Whatsapp चला सकते है, लेकिन web version आ जाने पर आपको Whatsapp डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। आप Facebook की तरह इसे PC पर इस्तेमाल कर पाएंगे। Whatsapp बहुत बड़ी मैसेजिंग सर्विस है, लेकिन अभी तक इसका web version लॉन्च नहीं हुआ है। जबकि "लाइन", "वाइबर", "टेलीग्राम" और "वी चैट" का web version पहले से ही उपलब्ध है। आप इन Apps को मोबाइल से भी चला सकते हैं और Computer से भी ।